चीजल (Chisel)-
चीजल एक हैंड टूल है जिसे टूल स्टील की षटभुज या अष्ठभुज आकार की बार से बनाया जाता है। इसके एक सिरे का आकार कटिंग करने के लिए और दूसरे सिरे को हैमर से चोट प्राप्त करने के लिए बनाया जाता है। इसके कटिंग ऐज की साइड से चीजल की एक तिहाई लम्बाई को हीट-ट्रीटमेंट कर दिया जाता है। इससे कटिंग ऐज की हार्डनैस सुनिश्चित हो जाती है जब कि बाकी भाग साफ्ट बना रहता है। चीजलों की लम्बाई की रेंज 150 से 250 मिमी० होती है
ITI Fitter 4000+ MCQ’s In Hindi
Download Now👇👇👇
Download Now
चीजलों के प्रकार (Types of Chisels)-
✔ फ्लैट चीजल –
एक सामान्य प्रयोग में लाई जाने वाली चीजल है। इसके कटिंग ऐज को जॉब की धातु के अनुसार ग्राइंड किया जाता है। यह 120 से 150 मिमी० लम्बी होती है।
✔ क्रॉस कट चीजल-
क्रॉस कट चीजल का मुख्य प्रयोग कीवेज, ग्रूव्स और स्लॉट्स काटने के लिए किया जाता है। इसे केप चीजल भी कहते हैं। इसके कटिंग ऐज की चौड़ाई 5-9 मिमी० होती है। इसे उस स्थान पर प्रयोग में लाया जा सकता है। जहां पर चौड़ी फ्लैट चीजल का प्रयोग नहीं कर सकते।
✔ हाफ राउण्ड चीजल-
✔ डायमण्ड चीजल-
डायमण्ड चीजल का प्रयोग शार्प कार्नरों की चिपिंग करने और ‘वी’ आकार के ग्रुव बनाने के लिए किया जाता